ACB की करेड़ा में बड़ी कार्रवाई, पटवारी लोकेश शर्मा को 1 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

ACB की करेड़ा में बड़ी कार्रवाई, पटवारी लोकेश शर्मा को 1 हजार की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

भीलवाड़ा: ACB ने करेड़ा में ट्रैप की कार्रवाई की. चिलेश्वर हलका पटवारी लोकेश शर्मा को 1 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया. विरासत नामांतरण के बदले 10 हजार की मांग, 8 हजार में सौदा हुआ था. परिवादी भगवान बलाई की शिकायत पर चावंडा चौक पर जाल बिछाया गया था. 

रुपये जेब में रखते ही ACB टीम ने मौके पर दबोचा लिया. DSP पारसमल पंवार के नेतृत्व में कार्रवाई जारी है. पटवारी से करेड़ा थाने में पूछताछ जारी है. घर व कार्यालय पर भी ACB की टीम पहुंची.