खाटूश्यामजी से बड़ी खबर, 30 घंटे बंद रहेंगे बाबा श्याम मंदिर के कपाट, श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने जारी की विशेष सूचना

खाटूश्यामजी से बड़ी खबर, 30 घंटे बंद रहेंगे बाबा श्याम मंदिर के कपाट, श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने जारी की विशेष सूचना

सीकर: खाटूश्यामजी से बड़ी खबर मिल रही है. 30 घंटे बाबा श्याम मंदिर के कपाट बंद रहेंगे. 9 सितंबर को विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं के लिए दर्शन बंद रहेंगे. श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने विशेष सूचना जारी की.

8 सितंबर की रात 10 बजे से मंदिर के कपाट बंद होंगे. 10 सितंबर की सुबह 4:30 बजे कपाट खुलेंगे. कमेटी की श्याम भक्तों से अपील की. निर्धारित समय अवधि के बाद ही दर्शन के लिए पधारें और मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग करें.

श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने जानकारी दी. गौरतलब 9 सितंबर को राजस्थान में निकाय चुनाव, खाटूश्यामजी नगर पालिका क्षेत्र में भी मतदान होगा. मतदान दिवस को लेकर चुनाव अधिकारी ने मंदिर और बाजार बंद रखने की पहले ही अपील की थी.

खाटूश्यामजी से बड़ी खबर: 
-30 घंटे बंद रहेंगे बाबा श्याम मंदिर के कपाट
-9 सितंबर को विशेष सेवा-पूजा के चलते श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे दर्शन
-श्रीश्याम मंदिर कमेटी ने जारी की विशेष सूचना 
-8 सितंबर की रात 10 बजे से बंद होंगे मंदिर के कपाट
-10 सितंबर की सुबह 4:30 बजे खुलेंगे कपाट
कमेटी की श्याम भक्तों से अपील
-निर्धारित समय अवधि के बाद ही दर्शन के लिए पधारें और मंदिर की व्यवस्थाओं में सहयोग करें
-श्रीश्याम मंदिर कमेटी के मंत्री मानवेन्द्र सिंह चौहान ने दी जानकारी
-गौरतलब 9 सितंबर को राजस्थान में निकाय चुनाव, खाटूश्यामजी नगर पालिका क्षेत्र में भी होगा मतदान
-मतदान दिवस को लेकर चुनाव अधिकारी ने मंदिर और बाजार बंद रखने की पहले ही की थी अपील