जयपुर : जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय की बड़ी कार्रवाई हुई है. 3 करोड़ 23 लाख रुपए मूल्य का सोना पकड़ा है. पकड़े गए सोने का वजन करीब 2 किलो 8 ग्राम है. शारजाह से जयपुर सोना लाने वाला विमान यात्री गिरफ्तार कर लिया गया है.
आरोपी विमान यात्री बीकानेर का निवासी बताया जा रहा है. आरोपी बुधवार को जयपुर पहुंचा था. यात्री पेस्ट के रूप में छिपाकर सोना लाया था. डीआरआई अधिकारियों ने आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश किया. सुनवाई के बाद न्यायालय ने न्यायिक अभिरक्षा में भेजा है.
जयपुर एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय की बड़ी कार्रवाई
-3 करोड़ 23 लाख रुपए मूल्य का सोना पकड़ा
-पकड़े गए सोने का वजन है करीब 2 किलो 8 ग्राम
-शारजाह से जयपुर सोना लाने वाला विमान यात्री गिरफ्तार
-बीकानेर का निवासी बताया जा रहा आरोपी विमान यात्री
-बुधवार को पहुंचा था जयपुर
-यात्री पेस्ट के रूप में छिपाकर लाया था सोना
-डीआरआई अधिकारियों ने किया आर्थिक अपराध न्यायालय में पेश
-सुनवाई के बाद न्यायालय ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में