देहरादून के चकराता में बड़ा सड़क हादसा, लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 पुरुष और 2 महिलाएं घायल

देहरादून के चकराता में बड़ा सड़क हादसा, लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 3 पुरुष और 2 महिलाएं घायल

देहरादून: देहरादून के चकराता में बड़ा सड़क हादसा हुआ. लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में कार गिर गई. कार में सवार 3 पुरुष और 2 महिलाएं घायल हुई. घायलों का SDRF ने सुरक्षित रेस्क्यू किया. चकराता हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर है. 

डायल-112 पर सूचना मिलते ही मौके पर SDRF और पुलिस की टीम पहुंची. 35 मीटर गहरी खाई में उतरकर SDRF ने पांचों घायलों को बाहर निकाला. सहिया से पहले लालपुल के पास हादसा हुआ. कार सवार दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के रहने वाले बताए जा रहे है.

देहरादून के चकराता में बड़ा सड़क हादसा: 
-लालपुल के पास 35 मीटर गहरी खाई में गिरी कार
-कार में सवार 3 पुरुष और 2 महिलाएं घायल
-घायलों का SDRF ने किया सुरक्षित रेस्क्यू
-चकराता हादसे में दो घायलों की हालत गंभीर
-डायल-112 पर सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची SDRF और पुलिस की टीम
-35 मीटर गहरी खाई में उतरकर SDRF ने पांचों घायलों को निकाला बाहर 
-सहिया से पहले लालपुल के पास हुआ हादसा
-कार सवार दिल्ली, नोएडा और वाराणसी के रहने वाले बताए जा रहे