गर्मी पर लगेगा ब्रेक ! मौसम विभाग ने राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का जारी किया अलर्ट

गर्मी पर लगेगा ब्रेक ! मौसम विभाग ने राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में आंधी-तूफान और बारिश का जारी किया अलर्ट

नई दिल्ली : गर्मी पर अब ब्रेक लगेगा.  उत्तर भारत के कई राज्य भीषण गर्मी झेल रहे है अब इन राज्यों को आज से राहत मिलने की संभावना है. मौसम विभाग ने राजस्थान, यूपी, बिहार समेत 15 राज्यों में अलर्ट जारी किया है. अगले तीन दिन आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है.

इस दौरान 60 से 70 किमी प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है. दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम को तेज हवा के साथ बारिश हुई. पश्चिमी विक्षोभ, ऊपरी हवा के चक्रवाती संचरण और प्री-मानसून गतिविधियों का असर है. उत्तर भारत के कई राज्यों में तापमान में 6 से 8 डिग्री तक गिरावट आ सकती है. 

मानसून दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण-पूर्व अरब सागर के कुछ अन्य हिस्सों, लक्षद्वीप क्षेत्र और बंगाल की खाड़ी में और आगे बढ़ा है. देश के 80% हिस्से में 5 जून तक प्री-मानसून बारिश का संभावना जताई है.