मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद, सोमवार रात खुला रास्ता कुछ ही घंटों बाद फिर हुआ बंद

मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद, सोमवार रात खुला रास्ता कुछ ही घंटों बाद फिर हुआ बंद

देहरादून: मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद हुआ. सोमवार रात खुला रास्ता कुछ ही घंटों बाद फिर बंद हुआ. गलोगीधार के बाद अब पानी वाले बैंड पर भूस्खलन से आफत आई. 
मूसलाधार बारिश के बीच पानी वाले मोड़ पर बड़ा भूस्खलन होने से सड़क का हिस्सा बहा. 

सड़क बंद होने से मसूरी आने-जाने वाले यात्रियों की मुश्किल बढ़ गई. हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगने से यातायात पूरी तरह ठप हुआ. प्रशासन ने मौके पर मोर्चा संभाला.  वैकल्पिक रास्ता बनाने की कोशिश जारी है. लगातार भूस्खलन से पहाड़ों में सफर पर खतरा बढ़ने से प्रशासन ने सावधानी बरतने की अपील की.

मसूरी-देहरादून मार्ग फिर बंद: 
-सोमवार रात खुला रास्ता कुछ ही घंटों बाद फिर हुआ बंद
-गलोगीधार के बाद अब पानी वाले बैंड पर भूस्खलन से आफत
-मूसलाधार बारिश के बीच पानी वाले मोड़ पर बड़ा भूस्खलन होने से बहा सड़क का हिस्सा
-सड़क बंद होने से मसूरी आने-जाने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
-हाईवे पर वाहनों की लंबी-लंबी कतार लगने से यातायात हुआ पूरी तरह ठप
-प्रशासन ने मौके पर संभाला मोर्चा, वैकल्पिक रास्ता बनाने की कोशिश जारी
-लगातार भूस्खलन से पहाड़ों में सफर पर खतरा बढ़ने से प्रशासन ने की सावधानी बरतने की अपील