राजस्थान में 31 जुलाई तक नहीं होंगे निकाय-पंचायत चुनाव ! निर्वाचन आयोग ने लिखा पत्र... कम से कम 90 दिन का समय लगने की कही बात

राजस्थान में 31 जुलाई तक नहीं होंगे निकाय-पंचायत चुनाव ! निर्वाचन आयोग ने लिखा पत्र... कम से कम 90 दिन का समय लगने की कही बात

जयपुरः राजस्थान में 31 जुलाई तक निकाय-पंचायत चुनाव नहीं होंगे. राज्य निर्वाचन आयोग ने पंचायतीराज विभाग को पत्र लिखा है. पत्र में चुनाव करवाने के लिए कम से कम 90 दिन का समय लगने की बात कही. ये भी तब है जब सरकार अपने स्तर या OBC आयोग की रिपोर्ट के आधार पर एससी, एसटी, ओबीसी और महिलाओं का आरक्षण तय करके देती है. 

दरअसल, राजस्थान हाईकोर्ट ने 22 मई को 31 जुलाई तक चुनाव कराने के आदेश दिए थे. हालांकि राज्य में अब तक इन चुनावों में ओबीसी वर्ग के लिए आरक्षण का निर्धारण नहीं हो सका. पिछले दिनों पंचायती राज विभाग ने निर्वाचन आयोग को पत्र लिखा. ओबीसी आयोग ने ​आरक्षण संबंधी रिपोर्ट 14 अगस्त 2026 तक तैयार करके सौंपने के लिए कहा.     

अगर रिपोर्ट 14 अगस्त तक आ जाती है तो पंचायती राज विभाग 31 अगस्त तक सभी वर्गों के आरक्षण निर्धारित कर देगा. अगर आरक्षण का निर्धारण हो जाता है तो विभाग जिस दिन भी चुनाव संबंधी रिलीज जारी करेगा. 50 दिन का समय पंचायतीराज चुनाव में लगेगा और 40 दिन का समय नगरीय निकाय चुनाव में.