NSG के हाथों में हाईटेक ROV, बिना जवानों को जोखिम में डाले दुश्मन पर हमला करेगा रोबोट

NSG के हाथों में हाईटेक ROV, बिना जवानों को जोखिम में डाले दुश्मन पर हमला करेगा रोबोट

नई दिल्ली : हाईटेक ROV अब NSG के हाथों में लग गया है, दुश्मन पर दूर से प्रहार होगा. रोबोट बिना जवानों को जोखिम में डाले दुश्मन पर हमला करेगा. IED से आतंकियों तक अब हर मोर्चे पर स्मार्ट कॉम्बैट रोबोट उतरेगा. 

NSG और केंद्रीय अर्धसैनिक बलों को जल्द अत्याधुनिक ROV मिलेंगे. रिमोट से संचालित वाहन IED निष्क्रिय करने में सक्षम होंगे. ROV दुश्मन की लाइव निगरानी और जवाबी कार्रवाई भी कर सकेंगे. जरूरत पड़ने पर SMG और AK-47 से भी फायरिंग कर सकेंगे. 

गृह मंत्रालय के तहत छोटे ROV के कई ट्रायल जारी किए है. ट्रायल और औपचारिक प्रक्रिया में सभी केंद्रीय अर्धसैनिक बल शामिल है. हाईटेक तकनीक से आतंकवाद विरोधी अभियानों को नई ताकत मिलेगी.