सूरत (गुजरात) : वेसु स्थित हिल्स हाईस्कूल की खिलाड़ियों ने सीबीएसई क्लस्टर गुजरात टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्कूल और सूरत का गौरव बढ़ाया है. स्कूल की अंडर-17 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम तथा अंडर-14 बॉयज खो-खो टीम ने टूर्नामेंट में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए क्वालिफाई किया है.
-सीबीएसई क्लस्टर गुजरात टूर्नामेंट में अंडर-17 गर्ल्स वॉलीबॉल और अंडर-14 बॉयज खो-खो में प्रथम स्थान, दोनों टीमें नेशनल के लिए क्वालिफाई
गुजरात क्लस्टर टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 15 अगस्त, 2026 तक गुजरात पब्लिक इंटरनेशनल स्कूल, वाघोडिया, वडोदरा में किया गया था. इसमें गुजरात की विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया. वॉलीबॉल में हिल्स हाईस्कूल, वेसु सूरत की टीम प्रथम रही. आनंद विद्याविहार, वडोदरा ने दूसरा तथा जय अंबे स्कूल, भरूच ने तीसरा स्थान हासिल किया.
हिल्स हाईस्कूल की अंडर-17 गर्ल्स वॉलीबॉल टीम में अनन्या राय, सनाया मोरेना, सिया वेकरिया, हस्ति धोरिया, नव्या पटेल, झील जैन, जील पटेल, तनिष्का ठाकोर और शिप्रा शाह शामिल हैं.
अंडर-14 बॉयज खो-खो टीम में हेतांश पाटील, महित पटेल, वेद भगतवाला, रिदम पाटील, राजवीर वाणपरिया, कृषिव भट्ट, कृषांग नेमाणी, अध्या वेकरिया और खुश पटेल ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया.
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी प्रथम स्थान
इस सफलता के बाद हिल्स हाईस्कूल की वॉलीबॉल टीम ने सीबीएसई क्लस्टर-13 की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया. पी.पी. सवाणी स्कूल, बारडोली में 7 से 10 सितंबर तक आयोजित इस प्रतियोगिता में डीपीएस अहमदाबाद, रविशंकर अहमदाबाद, स्वामीनारायण विद्यापीठ आणंद, त्रिपदा इंग्लिश एकेडमी वडोदरा और वसिष्ठ विद्यालय कामरेज सहित विभिन्न स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया.
हिल्स हाईस्कूल की वॉलीबॉल टीम ने प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर राष्ट्रीय प्रतियोगिता में अपनी जगह पक्की की है. अब टीम पंजाब में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में गुजरात का प्रतिनिधित्व करेगी.
टीम की इस उपलब्धि पर स्कूल के संचालकों, प्राचार्य, शिक्षकों और कोच ने सभी खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दी हैं.
DISCLAIMER: The above press release has been provided by the agency. First India will not be responsible in any way for the content of the same. The story has come from an agency and has not been edited by the First India Staff.