प्रधानमंत्री मोदी की जालंधर में जनसभा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण, बोले-विकसित पंजाब के लिए काम जारी

प्रधानमंत्री मोदी की जालंधर में जनसभा, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का किया लोकार्पण, बोले-विकसित पंजाब के लिए काम जारी

जालंधर: पंजाब के जालंधर से कई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई. PM मोदी ने कहा कि विकास कार्यों को गति दी जा रही है. पंजाब से काशी जाना और आसान हुआ. विकसित पंजाब के लिए काम जारी है. देश के हर नागरिक की सेवा करना लक्ष्य है. पहले रेलवे स्टेशनों की हालत खराब थी. रेलवे स्टेशनों का कायाकल्प जारी है. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज के दिन मैं इस मंच से पंजाब के महान सपूत सरदार तेजा सिंह समुंद्री जी को भी अपनी श्रद्धांजलि देता हूं, आज उनका 100वां शहादत दिवस है.  उन्होंने अंग्रेजी शासनकाल में सिख हितों की रक्षा के लिए अनेक आंदोलन किए. सरदार तेजा सिंह जी ने अपना पूरा जीवन मातृभूमि की सेवा में समर्पित कर दिया. आज से शुरू हो रहे उनके शहादत दिवस कार्यक्रमों से लोगों को प्रेरणा मिलेगी. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज भारत सरकार पंजाब में कनेक्टिविटी से जुड़े कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही है. भले ही पंजाब में बीजेपी की सरकार नहीं है, लेकिन केंद्र में बीजेपी के नेतृत्व वाली NDA सरकार राज्य के विकास के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है.

मैं जालंधर के लोगों की तारीफ़ करता हूं कि उन्होंने 'स्वच्छता से स्वागत' पहल के ज़रिए इस कार्यक्रम को और भी सार्थक बना दिया है. आप सभी ने अपने कामों से श्री गुरु रविदास जी के समरसता और सामूहिक प्रयास के संदेश को साकार किया है. यह अभियान कर्तव्य-भावना का भी एक बेहतरीन उदाहरण है.