मानसूनी सीजन में बारिश गायब, डीग और फलोदी में ही हो चुकी सामान्य से ज्यादा बारिश

मानसूनी सीजन में बारिश गायब, डीग और फलोदी में ही हो चुकी सामान्य से ज्यादा बारिश

जयपुर : मानसूनी सीजन में बारिश गायब हो गई है. राजस्थान में मानसून सीजन को 3 महीने हो चुके हैं, अब एक माह शेष है. लेकिन आंकड़ा सामान्य से काफी नीचे है. सिर्फ डीग और फलोदी में ही सामान्य से ज्यादा बारिश हो चुकी है. जबकि पिछले साल इस अवधि में 37 जिलों में सामान्य से अधिक वर्षा हुई थी.  

अब अगले माह मानसून कमजोर रहने से बारिश का कोटा पूरा होना मुश्किल है. डीग में सामान्य 408.66 मिमी के मुकाबले 556.67 मिमी बारिश हुई. फलोदी में सामान्य 155.39 मिमी के मुकाबले 198.33 मिमी बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना है. 

इसके अगले 24 घंटे में तीव्र होकर वेल मार्क लो प्रेशर एरिया बनने की संभावना है. इसके असर से 3 सितंबर से बारिश शुरू हो सकती है. जयपुर में 23.11% और राजस्थान में 17.84 फीसदी कम बारिश हुई है.