राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का महाधिवेशन, भजनलाल शर्मा बोले- हम युवाओं को चार लाख से ज्यादा नौकरी देंगे

राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का महाधिवेशन, भजनलाल शर्मा बोले- हम युवाओं को चार लाख से ज्यादा नौकरी देंगे

जयपुरः राजस्थान नगर पालिका कर्मचारी फेडरेशन का महाधिवेशन आयोजित हुआ. राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर में नवम महाधिवेशन हुआ. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि नगर पालिका का कर्मचारी वह है. जो केंद्र और राज्य की योजनाओं को शहरी तंत्र में नीचे तक पहुंचाने का काम करता है. इसलिए मैं इस कार्यक्रम में आया हूं,शहरी प्रशासन महत्वपूर्ण कड़ी है. आप लोगों तक योजनाओं को पहुंचाने का काम करते हैं तो आप उनका नेतृत्व करते हैं. नगर पालिका कर्मचारी दिन-रात जनता की सेवा में जुटे रहते हैं. किसी भी शहर की पहचान स्वच्छता होती है और नागरिकों की सुविधा होती हैं आप सभी के सहभागी हैं. आपकी समस्याओं का समाधान करना राज्य सरकार का काम है. जबकि जनता की समस्याओं का समाधान करना नगर पालिका कर्मचारी का कर्तव्य है. हमें समर्पित भाव से राष्ट्र सेवा में योगदान देना चाहिए. 

स्वच्छता सर्वेक्षण 2025 में जयपुर ग्रेटर नगर निगम ने 16वां स्थान प्राप्त किया. इसके लिए आप बधाई के पात्र हैं, लेकिन इससे संतुष्ट नहीं होना चाहिए. प्रधानमंत्री द्वारा चलाया स्वच्छता अभियान अब एक जन आंदोलन बन गया है. वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह अभियान आगे बढ़ रहा है. जब हम सरकार में आये तो हमने सबसे पहले राजस्थान के विकास का रोड मैप बनाया. राजस्थान के विकास के लिए पेयजल की उपलब्धता जरूरी है. इसके लिए नदियों को जोड़ने का काम किया. विकास के लिए दूसरी आवश्यकता बिजली है. हमने वादा किया है वर्ष 2027 तक सभी किसानों और उद्योग को पूरी बिजली देंगे. पहले हम बिजली खरीदने वाले राज्य थे लेकिन अब बिजली देने वाले राज्य बना रहे हैं. 350 से ज्यादा पेपर हुए हैं लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ. विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ लोग झूठ और लूट की राजनीति करते हैं. हम युवाओं को चार लाख से ज्यादा नौकरी देंगे.     

सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कीः
वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान में नगर पालिका कर्मचारियों की सहयोग जरूरी. हमने 5 सालों में 50 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है. इसमें से 20 करोड़ पौधे लगाए जा चुके हैं. मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता से अपील की. ऊर्जा संरक्षण और बचत के पीएम मोदी के संदेश को अपनाने की अपील. पीएम मोदी ने कहा था कि मैं ना खाऊंगा और ना खाने दूंगा. राजस्थान सरकार इसी मूल मंत्र पर काम कर रही. सरकार ने भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है. कानून तोड़ने वालों को उनके अंजाम तक पहुंचाया जाएगा. कानून तोड़ने वाला गुंडा या तो राजस्थान में आएगा नहीं. और आएगा तो फिर बच नहीं पाएगा. मुझे बताया गया है कि यह कार्यक्रम 22 साल बाद हुआ है मैं चाहूंगा कि यह कार्यक्रम हर साल आयोजित किया जाए और जिला स्तर पर भी इस तरह के कार्यक्रम हो. हर नगर पालिका से उत्कृष्ट कार्य करने वाले कार्मिक को ऐसे कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाए.