राजस्थान NEET UG: स्ट्रे वैकेंसी राउंड के आज आखिरी दिन आए काफी आवेदन, 1200 खाली सीटों के लिए किया अप्लाई

राजस्थान NEET UG: स्ट्रे वैकेंसी राउंड के आज आखिरी दिन आए काफी आवेदन, 1200 खाली सीटों के लिए किया अप्लाई

जयपुरः राजस्थान NEET UG से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है. स्ट्रे वैकेंसी राउंड के आज आखिरी दिन काफी आवेदन आए. मेडिकल और डेंटल कॉलेजों में करीब 1200 खाली सीटों के लिए आवेदन किया. पंजीकृत उम्मीदवारों को 18 से 20 अक्टूबर 2026 तक ऑफलाइन सत्यापन कराना होगा. SMS मेडिकल कॉलेज में दस्तावेजों का ऑफलाइन सत्यापन होगा. 

चॉइस फिलिंग के लिए 19 से 21 अक्टूबर के बीच सुरक्षा राशि जमा करनी होगी. बोर्ड चेयरमैन डॉ.बीएल कुमावत के मुताबिक पुरानी सभी चॉइस शून्य मानी जाएंगी. इसलिए उम्मीदवारों को 19 से 21 अक्टूबर तक नए सिरे से फ्रेश चॉइस लॉक करनी होगी. स्ट्रे वैकेंसी राउंड का प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट 22 अक्टूबर 2026 को जारी होगा.