भीलवाड़ा: भीलवाड़ा के गुलाबपुरा से खबर मिल रही है. रक्षाबंधन मना कर लौट रहे मौसी-भांजे की सड़क हादसे में मौत हो गई. राष्ट्रीय राजमार्ग-48 पर 148D पुलिया के निकट दर्दनाक हादसा हुआ. सड़क पार करते समय अज्ञात कार ने दोनों को टक्कर मार दी.
हादसे में मौसी सुमित्रा शर्मा निवासी कोठिया गंभीर रूप से घायल हुई. उनके साथ भांजा अविनाश शर्मा, निवासी ब्यावर भी गंभीर घायल हुआ. हादसे के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस से गुलाबपुरा पहुंचाया. चिकित्सकों ने जांच के बाद दोनों को मृत घोषित किया. रक्षाबंधन की खुशियां मातम में बदल गई. हादसे की सूचना पर गुलाबपुरा पुलिस मौके पर पहुंची.