पाली : पाली में सड़क हादसा हुआ है. ट्रेलर चालक ने प्रादेशिक परिवहन निरीक्षक के साथ तैनात गार्ड को कुचला है. टोल प्लाजा पर वाहन चैक करने के दौरान हादसा हुआ. गार्ड रामलाल मेघवाल की घटना स्थल पर दर्दनाक मौत हो गई.
परिवहन निरीक्षक शंभूलाल के साथ देर रात को वाहनों की चैकिंग की जा रही थी. ट्रेलर चालक ट्रेलर सहित घटनास्थल से फरार हो गया. मृतक के शव को बांगड़ अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है. राष्ट्रीय राजमार्ग-162 पर जाडन टोल प्लाजा के पास की घटना है. वाहन चैकिंग के दौरान हुई घटना को लेकर जांच की जा रही है.