VIDEO: राजस्थान विधानसभा की सुरक्षा को किया मजबूत, स्पीकर देवनानी ने UVSS सिस्टम का किया उद्घाटन, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: राजस्थान विधानसभा नित नई इबारत लिख रही..एक के बाद एक इतिहास रचा गया. अब विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती देने के लिए स्पीकर वासुदेव देवनानी ने कदम उठाए है. आधुनिक अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम विधानसभा में लागू किया हैं.

राजस्थान विधानसभा को बीते कुछ महीनों में कई मर्तबा बम ब्लास्ट की धमकियां मिली. सुरक्षा को अफवाहों से खतरा पैदा हुआ. इसलिए विधानसभा की सुरक्षा मजबूती के लिए नई पहल शुरू की स्पीकर वासुदेव देवनानी ने. विधानसभा परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़, आधुनिक और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से अंडर व्हीकल सर्विलांस सिस्टम UVSS का रिमोट से बटन दबाकर उ‌द्घाटन किया. उन्होंने बताया कि लोकसभा सचिवालय की तर्ज पर राजस्थान विधान सभा में स्थापित इस प्रणाली से विधानसभा परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों की सुरक्षा जांच आसानी से हो सकेगी. संदिग्ध गतिविधियों की पहचान करने में भी यह उपयोगी सिद्ध होगी. देवनानी  ने बताया कि बूम बेरियर से संचालित इस व्यवस्था में एक करोड 6 लाख रूपये की राशि व्यय हुई है यह व्यवस्था विधान सभा के द्वारा संख्या 6,7 और 8 पर संचालित की गई है,

--- क्या है UVSS सिस्टम --- 
-यह एक आधुनिक वाहन निरीक्षण प्रणाली है
-जिसके माध्यम से किसी वाहन के निचले हिस्सों की तस्वीरें भी ली जा सकती है
-सामान्य रूप से वाहन के नीचे का हिस्सा सीधे देखने में कठिनाई होती है
-लेकिन इस तकनीक की सहायता से वाहन के निचले भाग का स्पष्ट दृश्य प्राप्त किया जा सकता है
-इससे सुरक्षा जांच में सहायता मिलती है
-UVSS को प्रवेश द्वार पर मौजूद अन्य सुरक्षा उपकरणों और निगरानी प्रणालियों के साथ उपयोग किया जा सकता है
-इस प्रणाली में विशेष कैमरे, इमेज कैप्चर करने वाले उपकरण, प्रकाश व्यवस्था, इमेज डिस्प्ले स्क्रीन तथा तस्वीरों को देखने और उनका विश्लेषण करने के लिए सॉफ्टवेयर का उपयोग किया जाता है
-देवनानी ने विधान सभा में अपग्रेड वायरलैस सेट व्यवस्था का भी अवलोकन किया

कुछ दिनों बाद इस सिस्टम को अपग्रेड करते हुए फास्टैग तरीके वाला सिस्टम भी अपनाया जाएगा. ठीक वैसे ही जैसे हाईवे टोल पर प्रणाली हैं. यूं कहे जिस वाहन पर फास्टैग की तरह कार्ड चस्पा वही वाहन विधान सभा में अंदर करेगा प्रवेश. राजस्थान विधानसभा राज्य की लोकतांत्रिक और संवैधानिक व्यवस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र है. यहां विधानसभा की कार्यवाही के दौरान जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों और अन्य आगंतुकों का आवागमन होता है. ऐसे में परिसर में प्रवेश करने वाले वाहनों की समुचित जांच करना सुरक्षा व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है.