राजकोट के सनसनीखेज डकैती-हत्याकांड का राजस्थान में पर्दाफाश ! गुजरात में सरेआम गोलीबारी कर कर्मचारी की हत्या,सोना-चांदी लूटकर भागे थे बदमाश

राजकोट के सनसनीखेज डकैती-हत्याकांड का राजस्थान में पर्दाफाश ! गुजरात में सरेआम गोलीबारी कर कर्मचारी की हत्या,सोना-चांदी लूटकर भागे थे बदमाश

जयपुर: राजकोट के सनसनीखेज डकैती-हत्याकांड का राजस्थान में पर्दाफाश किया गया! आईजी गौरव श्रीवास्तव के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस ने बड़ा धमाका किया. गुजरात में सरेआम गोलीबारी कर कर्मचारी की हत्या और सोना-चांदी लूटकर बदमाश भागे थे. हथियारबंद अपराधी वारदात के बाद अंतर्राज्यीय सीमा पार कर भागने की फिराक में थे.  

इनपुट मिलते ही उदयपुर पुलिस अलर्ट हो गई. सीमावर्ती इलाकों और प्रमुख रास्तों पर तत्काल नाकाबंदी की गई. उदयपुर एसपी के नेतृत्व में उदयपुर पुलिस की त्वरित रणनीति ने बदमाशों के भागने का रास्ता रोका. पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध बदमाशों को दबोचा,लूटे गए माल की शत-प्रतिशत बरामदगी की गई. 1 किलो से अधिक सोने-चांदी के आभूषण बरामद किए गए. 

गुजरात पुलिस को बड़ी राहत मिली. राजकोट में सनसनीखेज वारदात से हड़कंप मचा था. सोनी बाजार में हड़ताल से दबाव बढ़ा था. गुजरात के गृहमंत्री हर्ष संघवी के प्रस्तावित दौरे के बीच मामले पर राज्य स्तर का ध्यान था. गुजरात में हत्या और लूट की वारदात,राजस्थान में अपराधियों की घेराबंदी-उदयपुर पुलिस ने तत्परता दिखाई. 

आईजी गौरव श्रीवास्तव की निगरानी में तेज सूचना तंत्र,त्वरित नाकाबंदी और सटीक रणनीति का परिणाम है. अंतर्राज्यीय अपराधियों के खिलाफ राजस्थान पुलिस की बड़ी कामयाबी मिली है. उदयपुर पुलिस की कार्रवाई राजस्थान-गुजरात पुलिस के बेहतर समन्वय की मिसाल बनी.