जयपुरः नीट-पीजी 2026 परीक्षा आज आयोजित होगी. जयपुर में 15 केन्द्रों पर परीक्षा होगी. परीक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगी. जयपुर जिले में कंप्यूटर आधारित परीक्षा के लिए प्रशासन की तैयारियां पूरी हो गई है.
परीक्षा के सुचारू, शांतिपूर्ण व निष्पक्ष आयोजन को लेकर अतिरिक्त इंतजाम किए गए है. परीक्षा से संबंधित कंप्यूटर सिस्टम, सर्वर, नेटवर्क,परीक्षा सामग्री की अनधिकृत पहुंच/छेड़छाड़ से सुरक्षा, साइबर सुरक्षा व्यवस्था प्रशासन ने सुनिश्चित की है.