नेपाल में फिर मंडरा रहा भीषण बाढ़ का खतरा, ग्लेशियर और चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता रुकने की आशंका

नेपाल में फिर मंडरा रहा भीषण बाढ़ का खतरा, ग्लेशियर और चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता रुकने की आशंका

नई दिल्ली : नेपाल में फिर भीषण बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. 26 अगस्त की बाढ़ के बाद नदियों में खतरा बढ़ा है. ग्लेशियर और चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता रुकने की आशंका है. अचानक पानी नीचे आने से तबाही का खतरा बढ़ सकता है. बाढ़ में अब तक 1,127 लोगों की मौत हो गई है, वहीं 4,600 लापता हैं.

नेपाल में सुन कोशी समेत कई नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर हैं. निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील की है. बाढ़ प्रभावित परिवारों के सामने अब दोबारा आपदा का डर है. अमेरिका की 13 सदस्यीय CRI टीम नेपाल पहुंची है. हाइड्रोपावर सुरंगों में लापता लोगों की तलाश में टीमें जुटेगी.  

नेपाल में फिर मंडरा रहा भीषण बाढ़ का खतरा
-26 अगस्त की बाढ़ के बाद नदियों में बढ़ा खतरा
-ग्लेशियर और चट्टानों के खिसकने से नदियों का रास्ता रुकने की आशंका
-अचानक पानी नीचे आने से बढ़ सकता है तबाही का खतरा
-बाढ़ में अब तक 1,127 लोगों की मौत, 4,600 लापता
-नेपाल में सुन कोशी समेत कई नदियां चेतावनी स्तर से ऊपर
-निचले इलाकों के लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की अपील
-बाढ़ प्रभावित परिवारों के सामने अब दोबारा आपदा का डर
-अमेरिका की 13 सदस्यीय CRI टीम नेपाल पहुंची
-हाइड्रोपावर सुरंगों में लापता लोगों की तलाश में जुटेगी टीमें