नई दिल्लीः दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में दर्दनाक हादसा हुआ. आग में जलकर मौके पर 20 लोगों की मौत हो गई. जबकि 37 लोगों को बचाया गया है. हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शोक व्यक्त किया है. पीएम मोदी ने मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देने का ऐलान किया है. घायलों के परिजनों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता का ऐलान किया गया है.
हादसे के वक्त कुछ विदेशी नागरिक भी ठहरे हुए थे. विदेशी नागरिकों को अस्पताल पहुंचाया गया है. वहीं जब आग लगी तो जान बचाने के लिए लोग बिल्डिंग से कूदे. 6 कमरें बनाने की अनुमति के बाद होटल में 25 कमरे चल रहे थे.