जयपुरः चौमूं के NH-52 हाईवे पर दर्दनाक बड़ा सड़क हादसा हुआ है. चौमूं हाईवे पर दो वाहनों की जोरदार भिड़ंत हो गई. हादसे के दौरान टेंपो क्रूजर गाड़ी में सवार 3 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई. मृतकों के शवों को चौमूं सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. टेम्पो क्रूजर गाड़ी में सवार करीब आधा दर्जन लोग गंभीर घायल हुए है.
हादसे के दौरान टेंपो क्रूजर गाड़ी चकनाचूर हुई. हादसे के बाद अनियंत्रित टेम्पो क्रूजर गाड़ी एक दुकान से जा टकराई. सूचना पर चौमूं थाना पुलिस मौके पर पहुंची. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया. घायलों का चौमूं शहर के निजी अस्पताल में उपचार चल रहा. पुलिस ने हाईवे पर यातायात को सुचारू करवाया गया. टेंपो क्रूजर गाड़ी महाराष्ट्र नंबरों की बताई जा रही है. चौमूं पुलिस मृतकों की पहचान करने में जुटी है.