iON Digital Zone सेंटर पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, आज AIIMS CRE-5 री-एग्जाम में भी सर्वर ठप

iON Digital Zone सेंटर पर लगातार दूसरे दिन हंगामा, आज  AIIMS CRE-5 री-एग्जाम में भी सर्वर ठप

जयपुर: iON Digital Zone सेंटर पर लगातार दूसरे दिन हंगामा हुआ. सेंटर पर आज  AIIMS CRE-5 री-एग्जाम में भी सर्वर ठप रहा. सुबह 9 बजे से 12 बजे एग्जाम का समय था, शुरुआत के आधे घंटे में ही दिक्कतें आने लगी. इसके कुछ देर बार पूरे सेन्टर का सर्वर ठप, अभ्यर्थियों ने हंगामा शुरू किया. 

सेंटर पर गंभीर आरोप लगाते हुए अभ्यर्थी एग्जाम को रद्द करने की मांग कर रहे है. पिछली बार 25 जुलाई को AIIMS CRE-5 था, जिसमें भी विवाद हुआ. आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न आने के चलते आज फिर से री एग्जाम कराया जा रहा है.       

सूचना मिलने पर स्थानीय थाने से जाब्ता मौके पर पहुंचा. समझाइश का प्रयास जारी है. हालांकि, आक्रोशित अभ्यर्थी सेन्टर के अंदर और बाहर हंगामा कर रहे है. कल इसी सेंटर पर नीट PG एग्जाम में भी सर्वर ठप होने से हंगामा हुआ था.