जयपुरः यातायात नियमों का किया उल्लंघन या सड़क पर थूका तो तुरंत पहचान कर "आकाशवाणी" की जाएगी. चौराहों-तिराहों पर लगाए जाने वाले स्पीकर से आवाज आएगी. इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सेंटर और इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठे व्यक्ति की आवाज आएगी. वह व्यक्ति संबंधित व्यक्ति को नियमों के उल्लंघन और सड़क पर गंदगी करने को लेकर चेतावनी देगा.
इसके लिए राजधानी में आठ स्थानों पर स्थापित किए गए हैं. सूरत की तर्ज पर पब्लिक अनाउंसमेंट सिस्टम स्थापित किए गए हैं. आज से इन आठों स्थानों पर इस सिस्टम का संचालन शुरू किया गया है. जेडीए ट्रैफिक कंट्रोल बोर्ड की पिछली बैठक में फैसला किया था. सिस्टम स्थापित करने के लिए कुल 24 चौराहे-तिराहों का चयन किया है.