Nikay Chunav 2026: 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, एक साथ 15-15 वार्डों के परिणाम आएंगे सामने

Nikay Chunav 2026: 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी मतगणना, एक साथ 15-15 वार्डों के परिणाम आएंगे सामने

जयपुरः जयपुर निकाय चुनाव की मतगणना 14 सितंबर को सुबह 8 बजे से शुरू होगी. श्री भवानी निकेतन फार्मेसी कॉलेज परिसर में काउंटिंग होगी. जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने तैयारियों की समीक्षा की. मतदान कार्मिकों को सुबह 7 बजे काउंटिंग सेंटर पहुंचने के निर्देश दिए गए है. अधिकृत प्रवेश पत्र के बिना किसी को प्रवेश नहीं मिलेगा. काउंटिंग एजेंट भी बिना पास के प्रवेश नहीं कर सकेंगे.     

वार्डवार और आरओवार मतगणना होगी. एक साथ 15-15 वार्डों के परिणाम सामने आएंगे. कम बूथ वाले वार्डों के नतीजे पहले आने की संभावना है. अधिक बूथ वाले वार्डों के परिणाम में ज्यादा समय लग सकता है. मतगणना को लेकर प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी की. जिला निर्वाचन अधिकारी ने कार्मिकों को सख्त निर्देश दिए है. पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता से मतगणना संपन्न कराने के निर्देश दिए गए है.