अल नीनो के असर से मॉनसून का बढ़ता इंतजार ! देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश के आसार

अल नीनो के असर से मॉनसून का बढ़ता इंतजार ! देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश के आसार

नई दिल्ली: अल नीनो के असर से मॉनसून का इंतजार बढ़ता जा रहा है. मौसम विभाग का जुलाई के लिए मॉनसून का पूर्वानुमान है. देश के ज्यादातर हिस्सों में सामान्य से कम बारिश के आसार है. 

प्रशांत महासागर में 'अल नीनो' के लगातार मजबूत होने की वजह से देश के ज्यादातर हिस्सों में जुलाई में सामान्य से कम बारिश की उम्मीद है. लॉन्ग पीरियड एवरेज से 94 फीसदी से भी कम बारिश रह सकती है. इस बार मॉनसून की इस बेरुखी का सबसे बड़ा असर खेती पर होगा.

इस साल खरीफ की बुआई पिछले साल की इसी अवधि के मुकाबले लगभग 23 फीसदी तक घट गई है, मिट्टी में नमी की कमी की वजह से धान, दालें, सोयाबीन और कपास जैसी फसलों की बुआई में भारी गिरावट आई. हालांकि आगामी दिनों में मॉनसून की स्थिति में थोड़ा सुधार हो सकता है. बंगाल की खाड़ी के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने से राहत मिल सकती है.