उत्तराखंड में बदला मौसम, देहरादून, टिहरी, चमोली समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

उत्तराखंड में बदला मौसम, देहरादून, टिहरी, चमोली समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

नई दिल्ली : उत्तराखंड में मौसम बदला है. कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. देहरादून, टिहरी, चमोली समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी है.

बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना है. 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं. कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का अनुमान है. 3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार है.

उत्तराखंड में बदला मौसम 
-कई जिलों में तेज बारिश और आंधी का अलर्ट जारी
-मौसम विभाग ने जारी किया ऑरेंज अलर्ट
-देहरादून, टिहरी, चमोली समेत 7 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
-बिजली चमकने, ओलावृष्टि और तेज हवाओं की संभावना
-50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
-कुछ इलाकों में हवा की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंचने का  अनुमान
-3800 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार