VIDEO: JDA के क्षेत्राधिकार में 41 और नए गांवों को किया शामिल, राज्य सरकार ने की अधिसूचना जारी, देखिए ये खास रिपोर्ट

जयपुर: जेडीए के क्षेत्राधिकार में शामिल किए गए नए गावों की संख्या बढ़कर 679 से 712 हो गई. लेकिन इसके बावजूद कुल मिलाकर जेडीए रीजन में बढ़ोतरी के बजाए कुछ कमी आई है. 

राज्य सरकार की ओर से 1 अक्टूबर 2025 को अधिसूचना जारी कर जेडीए के रीजन में करीब दुगुनी बढ़ोतरी की गई थी. जेडीए का रीजन करीब तीन हजार वर्ग किलोमीटर से बढ़कर करीब छह हजार वर्ग किलोमीटर हो गया था. तब जेडीए के रीजन में कुल 679 नए गांव शामिल किए गए थे. लेकिन अब नगरीय विकास विभाग की ओर से संशोधित अधिसूचना जारी की गई है. आपको बताते हैं कि क्यों की गई संशोधित अधिसूचना जारी और कैसे जेडीए रीजन के कुल क्षेत्रफल में आई कमी.

जेडीए के क्षेत्राधिकार में बढ़ोतरी को लेकर बड़ी खबर
-जेडीए के क्षेत्राधिकार में 679 के बजाए 712 नए गांव हुए शामिल
-राज्य सरकार ने क्षेत्राधिकार में बढ़ोतरी की अधिसूचना जारी की
-जेडीए के क्षेत्राधिकार में 41 और नए गांवों को किया शामिल
-हांलाकि इन गावों को जोड़ने से कुल क्षेत्रफल में नहीं हुआ खास बदलाव
-पिछली अधिसूचना में 9 गांव ऐसे थे जिनका आया था दो बार नाम
-इस संशोधित अधिसूचना में इन 9 गांवों के नामों को हटाया
-जेडीए क्षेत्राधिकार में शामिल अधिसूचित नए गांवों की सूची से हटाया
-जबकि 3 गांवों को काफी दूर होने के कारण जेडीए रीजन से किया बाहर
-इसी तरह 4 गांव ऐसे थे जो पहले से ही पुराने जेडीए रीजन में थे शामिल
-लेकिन पिछली अधिसूचना में उनका नाम सहवन से नहीं हुआ था शामिल
-इन चारों गांवों का नाम भी औपचारिक रूप से जेडीए रीजन में किया शामिल

इन नए गांवों को शामिल करने से नहीं आया है कोई खास बदलाव
-जेडीए के वर्तमान रीजन के कुल क्षेत्रफल में नहीं आया खास बदलाव
-रीजन बढ़ाने के लिए तय की परिधि में पहले से शामिल थे ये गांव
-जेडीए ने अपना रीजन बढ़ाने का राज्य सरकार को जो भेजा था प्रस्ताव
-उस प्रस्ताव में गांवों के नाम DOIT के पुराने रिकॉर्ड से किए थे शामिल
-जेडीए में तैनात तहसीलदारों से इन गांवों के नामों का कराया था सत्यापन
-इस प्रस्ताव के आधार पर UDH ने 1-10-25 को जारी की थी अधिसूचना
-जेडीए के क्षेत्राधिकार में बढ़ोतरी की जारी की थी अधिसूचना
-इसके बाद जब जेडीए ने खंगाले पूरे नए रीजन के नक्शे
-सेटलमेंट विभाग और भू नक्शा पोर्टल के माध्यम से खंगाले नक्शे तो
-सामने आया कि गलती से ये 41 गांव रह गए हैं जेडीए में शामिल होने से
-इन गांवों को शामिल करने के लिए UDH ने अब जारी की संशोधित अधिसूचना
-पहले जारी अधिसूचना के तहत विस्तार के बाद कुल क्षेत्रफल का था अनु7-मान
-जेडीए रीजन का कुल क्षेत्रफल करीब 6 हजार वर्ग किलोमीटर होने था अनुमान
-अब स्थिति स्पष्ट होने के बाद कुल क्षेत्रफल रह गया है करीब 5900 वर्ग किमी
-क्षेत्राधिकार बढ़ोतरी से पहले रीजन का कुल क्षेत्रफल था करीब 3000 वर्ग किमी  

जेडीए रीजन में जो नए 41 गांव शामिल किए गए हैं उनमें सबसे अधिक 15 गांव शाहपुरा तहसील के हैं. इस नई संशोधित अधिसूचना में पुरानी अधिसूचना में की गई टाइपिकल एरर को भी दुरूस्त किया गया है.

चाकसू तहसील के 3,चौमूं तहसील के 4,जालसू तहसील का 1,
जोबनेर के 7,किशनगढ़ रेनवाल का 1,माधोराजपुरा का 1,
मौजमाबाद का 1,फुलेरा तहसील के 3,शाहपुरा के 15,
तूंगा का 1,विराट नगर के 2,फागी तहसील के 2 गांव किए शामिल

चाकसू तहसील के गांव नेनवा मय बाढ,गणेशपुरा,केशवपुरा,
चौमूं तहसील के गांव फतेहगढ़,कृष्ण नगर,प्रेमनगर,शोकिलपुरा,
जालसू तहसील का हरचंदपुरा,जोबनेर तहसील के गांव आसलपुर,
ढाणी बोराज,देवपुरा,बामणियावास,भासिंपुरा,मैदपुरा,रामसिंहपुरा
व किशनगढ़ रेनवाल का आईदान का बास किया शामिल  

माधोराजपुरा तहसील का नवलकिशोरपुरा,
मौजमाबाद तहसील का बाढ़ ककराल,फुलेरा तहसील का जगमालपुरा,
सायपुरा,गुमानपुरा,शाहपुरा तहसील के गांव मनोहरपुर,कल्याणपुरा,
कालच्या,चैनाव का वाली,जवानपुरा धाबाई,रामचंद्रपुरा,हरियाला,
भोमदास नगर,कपूरिया,धाना का बास,घासीप्रभा,रामभूरी,लोबड़ावास,
शिवलालपुरा और नानूवाला को किया शामिल

तूंगा तहसील के गांव रामसिंहपुर,विराटनगर तहसील का टांडा,
लाला का वाली,फागी तहसील के गांव कंवरपुरा
और मदनपुरा गांव को किया शामिल

पूर्व की अधिसूचना में जिन 9 गांवों का नाम आया था दो बार
अलग-अलग तहसील में जिन 9 गांवों का नाम आया था दो
उन 9 गांवों को जेडीए रीजन में अधिसूचित गांवों की सूची से किया बाहर
इनमें बस्सी तहसील के खिजुरियान अहिरान,
गुढ़ा फाल्यावास,रामसिंहपुरा,चाकूस तहसील के गांव रामपुरिया खुर्द,
बीड़ संतोषपुरा,बीड़ पिनारपुरा,नैनवा की ढ़ाणी,
जोबनेर तहसील के गांव बाढ मथुरादास और
माधोराजपुरा तहसील का काग्या गांव है शामिल

जो चार गांव जेडीए के पुराने रीजन में पहले से ही थे शामिल
लेकिन सहवन से उनका नाम अधिसूचित गावों की सूची में नहीं हुआ शामिल
इस संशोधित अधिसूचना में इन चार गांवों को किया गया शामिल
इनमें चौमूं तहसील के गांव भोजवाला,बाढ़ कोलाई,मोरिजा-बी व
माधोरापुरा तहसील का गांव बावड़ी कौशल्यादास है शामिल

पूर्व अधिसूचना में की गई टाइपिकल एरर को किया दुरूस्त
ग्राम गोविंदगढ़ संपूर्ण के स्थान पर किया गोविंदगढ़ पार्ट,
ग्राम बागड़ों का बास की तहसील को फुलेरा के स्थान पर किया जोबनेर
पूर्व अधिसूचना में अधिसूचित आठ गांवों के जिले का नाम किया दुरूस्त
जिला जयपुर के स्थान पर किया जिला कोटपूतली-बहरोड़

जेडीए रीजन में शामिल किए गए इलाके को लेकर इस संशोधित अधिसूचना के बाद स्थिति पूरी तरह से स्पष्ट हो गई है. अब जरूरत है जेडीए रीजन का नए मास्टर प्लान बनाने और उसके तहत जोनल प्लान बनाने. मास्टर प्लान तैयार करने के मामले में तीव्र गति से काम किया जाना चाहिए. मास्टर प्लान के तहत बनने वाले जोनल प्लान के अनुसार ही जेडीए रीजन में शामिल नए गांवों का नियोजित विकास हो सकेगा.