राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री बने अजेय कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की नियुक्ति

राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री बने अजेय कुमार, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की नियुक्ति

जयपुर : राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार को बनाया गया है. चंद्रशेखर के जाने के बाद से पद खाली चल रहा था. जिस पर  भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने नियुक्ति की है. 

अजेय कुमार उत्तराखंड के BJP संगठन महामंत्री भी हैं. अजेय कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े हैं. विभाग प्रचारक से लेकर प्रांत प्रचारक तक का दायित्व निभा चुके हैं. उत्तराखंड में जिला प्रचारक व विभाग प्रचारक भी रह चुके हैं. 

राजस्थान भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री बने अजेय कुमार
-उत्तराखंड के BJP संगठन महामंत्री भी हैं अजेय कुमार
-अजेय कुमार राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय तक जुड़े हैं
-विभाग प्रचारक से लेकर प्रांत प्रचारक तक का दायित्व निभा चुके
-उत्तराखंड में जिला प्रचारक व विभाग प्रचारक भी रह चुके