जयपुर : बीजेपी जयपुर शहर का प्रबुद्धजन सम्मेलन हुआ. इस अवसर पर केंद्रीय रेल और IT मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को सामने रखा. उन्होने कहा कि पहले राजस्थान को रेलवे के लिए लगभग 682 करोड़ रुपये का बजट मिलता था. जबकि अब यह बढ़कर 10,200 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है.
राजस्थान में वर्तमान में 76 हजार करोड़ के रेलवे विकास कार्य चल रहे हैं. जयपुर और गांधी नगर रेलवे स्टेशन पर बड़े स्तर पर पुनर्विकास कार्य चल रहे है. उनकी डिजाइन अगले 50 वर्षों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर तैयार की जा रही है. रेलवे का राजस्थान बजट 15गुना, 10 हजार 828करोड़ का बजट है.
85 स्टेशन का नव निर्माण हो रहा है. जयपुर स्टेशन को गुलाबी नगर के अनुरूप किया गया है. गांधीनगर स्टेशन का शानदार काम हुआ. स्वर्ण नगरी जैसलमेर रेलवे स्टेशन शानदार बना. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कहा कि 2014 के बाद भारत ने तीव्र गति से विकास किया है. पहले प्रतिभाओं को पर्याप्त अवसर नहीं मिलते थे. लेकिन आज युवाओं, महिलाओं और उद्यमियों के लिए नए अवसर उपलब्ध हुए हैं.
संगठन महामंत्री अजेय कुमार ने कहा कि विकसित भारत का संकल्प तभी साकार होगा. जब समाज का प्रत्येक वर्ग अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखे. भाजपा का संगठन राष्ट्र प्रथम की भावना के साथ कार्य करते हुए पीएम मोदी के विकसित भारत के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रहा है.