शुरुआत तेजी से थोड़ी देर बाद फिर हुई मुनाफा वसूली, आज 590 अंकों का आया BSE सूचकांक में सुधार

शुरुआत तेजी से थोड़ी देर बाद फिर हुई मुनाफा वसूली, आज 590 अंकों का आया BSE सूचकांक में सुधार

जयपुर: शुरुआत तेजी से, थोड़ी देर बाद फिर मुनाफा वसूली हुई. आज 590 अंकों का BSE सूचकांक में सुधार आया है, अब महज 80 अंकों की तेजी है. भारतीय शेयर बाजार का मौजूदा हाल है. आज फिलहाल BSE सूचकांक में 79.48 अंकों व NSE सूचकांक में 15.15 अंकों की तेजी है.

फिलहाल BSE सूचकांक 74,855.22 अंक पर है. BSE सूचकांक में फिलहाल 0.11 फीसदी की तेजी है. 23,562.90 अंक पर आज फिलहाल NSE सूचकांक है. NSE सूचकांक में फिलहाल 0.06 फीसदी की तेजी है. शुक्रवार को आई तेज गिरावट के बाद शेयर बाजार संभले हैं.

अंतर्राष्ट्रीय तनाव और कच्चे तेल की कीमतों में कमी आयी है. खरीददारी निकलने के कारण बाजार को बढ़त मिली थी. भारत के साथ प्रमुख एशियाई बाजारों में भी मिश्रित रुख है. जापान, दक्षिण कोरिया, चीन, इंडोनेशिया, हांगकांग, जकार्ता के शेयर बाजारों में भी उतार-चढ़ाव चल रहा है. उतार-चढ़ाव के कारण कारोबारी निवेशकों को सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं.