जयपुर: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने डोटासरा-जूली की तारीफ की. राहुल गांधी ने कहा कि आप दोनों मिलकर अच्छा काम कर रहे है. यह अन्य राज्यों के लिए भी उदाहरण है. डोटासरा और जूली राहुल की इस तारीफ से गदगद हैं. दरअसल राजस्थान में डोटासरा और जूली की जुगलबंदी हिट है. दोनों कांग्रेस के हर कार्यक्रम में अक्सर साथ रहते हैं. दिल्ली तक भी इन दोनों की पॉजिटिव रिपोर्ट है.
आपको बता दें कि राहुल गांधी जिलाध्यक्षों के ट्रेनिंग कैंप में मौजूद है. अभी जिलाध्यक्षों के परिजनों के साथ राहुल गांधी ने मुलाकात की. मुलाकात के साथ ही परिजनों के साथ फोटो सेशन हो रहा है. जिलाध्यक्षों के बच्चे, पत्नी और माता-पिता सहित परिजन मौजूद हैं. परिजनों से मुलाकात के बाद राहुल गांधी का सेशन शुरू होगा.
आपको बता दें कि राहुल गांधी आज पुष्कर दौरे पर है. कांग्रेस के 10 दिवसीय राष्ट्रीय चिंतन शिविर समापन कार्यक्रम में शामिल हुए. राहुल गांधी का आज सुबह करीब 10 बजे किशनगढ़ एयरपोर्ट पहुंचे. राहुल गांधी का किशनगढ़ एयरपोर्ट पर कई नेताओं ने स्वागत किया. प्रभारी रंधावा, अशोक गहलोत, सचिन पायलट,
PCC चीफ गोविंद डोटासरा और टीकाराम जूली ने स्वागत किया.
काजी निजामुद्दीन और देवेंद्र यादव भी इस दौरान एयरपोर्ट पर मौजूद रहे. वहां से सीधे सड़क मार्ग से तिलोरा स्थित प्रशिक्षण शिविर के लिए रवाना हुए. राहुल गांधी समापन सत्र को संबोधित करेंगे.संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका पर बात रखेंगे. 10 दिन चले चिंतन कार्यक्रम की उपयोगिता पर भी अपनी बात रखेंगे.