जयपुरः मदन राठौड़ ने हनुमान बेनीवाल पर बड़ा हमला किया. बोले- कि ऐसे राजनेता राजनीति के लिए कलंक है. ऐसी भाषा से युवा पीढ़ी को बर्बाद कर रहे है. राजनीतिक मतभेद होने चाहिए. लेकिन उन्हें व्यक्तिगत दुश्मनी का रूप नहीं दिया जाना चाहिए. नेताओं के बीच इतना सम्मान अवश्य बना रहना चाहिए.
कि वे आमने-सामने मिलने पर सहज महसूस कर सकें. राजनीति में विरोध करना विपक्ष का अधिकार है. लेकिन विरोध की भी एक मर्यादा और गरिमा होती है जिसका पालन किया जाना चाहिए. लेकिन बेनीवाल जिस तरह की राजनीति कर रहे हैं. ऐसे राजनेता राजनीति के लिए कलंक है.