नई दिल्ली : यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिर गया है. इस हादसे में अब तक 6 लोगों की मौत हो गई है. कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है. यह पुल हमीरपुर में बेतवा नदी पर बनाया जा रहा है. कल रात आई तेज बारिश और आंधी के दौरान निर्माणाधीन पुल का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया.
इस हादसे पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुख जताया है. उन्होंने राहत और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए है. साथ ही मृतकों के परिजनों को मुआवजे के निर्देश दिए हैं.
यूपी के हमीरपुर में निर्माणाधीन पुल गिरने का मामला
-हादसे में अब तक 6 लोगों की हुई मौत
-कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका
-मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर जताया दुख
-राहत और बचाव कार्य तेज करने के दिए निर्देश
-मृतकों के परिजनों को मुआवजे के निर्देश