CM भजनलाल शर्मा राजस्थान की जनता के लिए संवेदनशील ! आज से शहरी सेवा शिविरों की होगी शुरुआत

CM भजनलाल शर्मा राजस्थान की जनता के लिए संवेदनशील ! आज से शहरी सेवा शिविरों की होगी शुरुआत

जयपुर: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा राजस्थान की जनता के लिए संवेदनशील हैं. प्रदेशभर में आमजन को राहत एवं विकास से जोड़ने की कवायद आज से शुरू होगी. ग्रामीण एवं शहरी सेवा शिविरों के माध्यम से आमजन के काज पूर्ण होंगे. 

आज से शहरी सेवा शिविरों की शुरुआत होगी. 17 सितंबर से ग्राम पंचायतों में ग्रामीण सेवा शिविर लगेंगे. शिविरों के तहत नगरीय क्षेत्रों में वार्डवार शिविर लगाएं जाएंगे.

ग्रामीण सेवा शिविर ग्राम पंचायत वार आयोजित होंगे. जिला कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर के निर्देशन में आमजन को राहत दी जाएंगी.