बांसवाड़ा में घरेलू विवाद में खूनी खेल, पति ने मूसल से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बांसवाड़ा में घरेलू विवाद में खूनी खेल, पति ने मूसल से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट

बांसवाड़ा: बांसवाड़ा में घरेलू विवाद में खूनी खेल का मामल सामने आया है. पति ने मूसल से वार कर पत्नी को मौत के घाट उतारा है. नबीपुरा में दंपति के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस ने खूनी रूप लिया.

तैश में आकर पति ने पत्नी पर मूसल से ताबड़तोड़ वार किए. मौके पर ही पत्नी की मौत हुई. वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति फरार हुआ. चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आनन-फानन में महिला को लेकर अस्पताल पहुंचे.

जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित किया. सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा. फरार आरोपी पति की तलाश में पुलिस जुट गई है.

बांसवाड़ा में घरेलू विवाद में खूनी खेल: 
-पति ने मूसल से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट
-नबीपुरा में दंपति के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई बहस ने लिया खूनी रूप
-तैश में आकर पति ने पत्नी पर मूसल से किए ताबड़तोड़ वार
-मौके पर ही हुई पत्नी की मौत
-वारदात को अंजाम देकर आरोपी पति हुआ फरार
-चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी आनन-फानन में महिला को लेकर पहुंचे अस्पताल 
-जहां डॉक्टरों ने किया उसे मृत घोषित
-सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस पहुंची मौके पर
-पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा
-फरार आरोपी पति की तलाश में जुटी पुलिस