राज्यसभा चुनाव का रण, 3 सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव... एक सीट जाएगी कांग्रेस के खाते में, देखिए खास रिपोर्ट

जयपुरः अगले माह राजस्थान में राज्यसभा चुनाव का रण सजने वाला है. 18 जून को राज्यसभा की तीन सीटों पर चुनाव होने है. संख्याबल के हिसाब से एक सीट कांग्रेस के खाते में जाना तय है. कांग्रेस के कईं दिग्गज नेता एक सीट के लिए लॉबिंग में जुटे हुए हैं. पवन खेड़ा,भंवर जितेन्द्र सिंह,सीपी जोशी,दिनेश खोड़निया,रफीक मंडेलिया औऱ एमडी चोपदार जैसे नेता दावेदारी जता रहे है.

पांच राज्यों के चुनाव समाप्त होने के बाद अब राज्यसभा चुनाव का घमासान शुरु हो गया है. 10 राज्यों की 24 सीटों पर अगले माह राज्यसभा चुनाव होंगे. जिसमें राजस्थान की तीन राज्यसभा सीटों पर भी चुनाव होंगे. संख्याबल के हिसाब से दो सीट बीजेपी और एक सीट कांग्रेस को मिलना तय है. बात अगर कांग्रेस के दावेदारों की करें तो एक सीट के लिए कईं दिग्गज नेता कतार में है. दावेदारों ने  दिल्ली में हाईकमान के यहां अभी से सीट के लिए लॉबिंग भी शुरु कर दी है.

राज्यसभा चुनाव का रण
राजस्थान की 3 सीटों पर 18 जून को चुनाव
संख्या बल के हिसाब से एक सीट जाएगी कांग्रेस के खाते में 
कांग्रेस के कईं दिग्गज नेता जता रहे है दावेदारी
पवन खेड़ा,भंवर जितेन्द्र सिंह,सीपी जोशी और दिनेश खोड़निया के नाम चर्चाओं में
अल्पसंख्यक वर्ग भी इस बार प्रतिनिधित्व देने की कर रहा है मांग
अल्पसंख्यक वर्ग से रफीक मंडेलिया औऱ एमडी चोपदार जता रहे है दावेदारी
वहीं नीरज डांगी फिर रिपीट होने के प्रयासों में जुटा
हिमाचल औऱ हरियाणा की तरह हाईकमान कर सकता है चौंकाने वाला भी फैसला
नए चेहरे को भी आलाकमान दे सकता है मौका

आपको बता दे कि अभी कांग्रेस के मौजूदा पांच राज्यसभा सांसदों में से सिर्फ नीरज डांगी राजस्थान के मूल निवासी है. शेष चारों सांसद सोनिया गांधी,मुकुल वासनिक,रणदीप सुरजेवाला औऱ प्रमोद तिवाड़ी बाहरी राज्यों से है. ऐसे में उम्मीदवार चयन के दौरान बाहरी बनाम स्थानीय मुद्दा भी उठ सकता है. प्रत्याशी चयन के दौरान हाईकमान पर एक सीट पर  स्थानीय चेहरे को मौका देने का बिल्कुल प्रेशर रहेगा. हालांकि अभी तक राजस्थान से राज्यसभा प्रत्याशी चयन को लेकर हाईकमान स्तर पर कोई चर्चा नहीं हुई है. लेकिन दावेदारों ने आलाकमान का आशीवार्द लेने के लिए पूरी ताकत लगा रखी है.

तीन सीटों के चुनाव के लिए 8 जून नामांकन की आखिरी तारीख है. ऐसे में सामने आ रहा है कि आखिरी मूवमेंट में जून के पहले हफ्ते कांग्रेस अपने पत्ते खोलेगी. अभी सिर्फ नामों को लेकर कयास जारी है. वहीं सामने आ रहा है कि हाईकमान अपने स्तर पर तीन नामों का एक पैनल भी तैयार करा रहा है. फिर तीनों दावेदारों को बुलाकर बातचीत की जाएगी. उसके बाद कईं समीकरणों को मद्देनजर रखते हुए प्रत्याशी का चयन किया जाएगा. अब देखते है कि कांग्रेस राजस्थान से एक सीट पर किसको मौका देती है.     

राज्यसभा चुनाव का रण
3 सीटों पर 18 जून को होगा चुनाव
संख्या बल के आधार पर एक सीट जाएगी कांग्रेस के खाते में
पवन खेड़ा,भंवर जितेन्द्र सिंह,सीपी जोशी औऱ दिनेश खोड़निया दौड़ में
अल्पसंख्यक वर्ग भी मांग रहा है प्रतिनिधित्व 
रफीक मंडेलिया औऱ एमडी चोपदार कर रहे है दावेदारी
नीरज डांगी भी फिर से रिपीट होने की कर रहे है कोशिशे  
अभी नीरज डांगी को छोड़कर शेष चारों सांसद है दूसरे राज्यों के
स्थानीय बनाम बाहरी का मुद्दा भी रहेगा हावी