जयपुर: कांग्रेस नेता अशोक गहलोत का बयान सामने आया है. अशोक गहलोत ने कहा कि पेट्रोल डीजल की कीमत लगातार बढ़ रही है. कल कितना बढ़ेगा किसी को पता नहीं है. राहुल गांधी ने PM मोदी से हकीकत बयां करने की अपील की थी. पीएम मोदी को देश को सही जानकारी बतानी चाहिए. आखिर क्यों पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाए जा रहे है. जनता को हकीकत पता होनी चाहिए. आपको बता दें कि
आपको बता दें कि 10 दिन में चौथी बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाए गए. सोमवार को पेट्रोल 2.82 रुपए और डीजल 2.73 रुपए प्रति लीटर महंगा हुआ था. राजधानी जयपुर में पेट्रोल अब 112.66 और डीजल 97.78 रुपए प्रति लीटर पहुंच गया.
15 मई से अब तक पेट्रोल कुल 7.82 रुपए प्रति लीटर महंगा हो चुका है. डीजल के दाम भी 10 दिन में करीब 7.69 रुपए प्रति लीटर बढ़े हैं. मिडिल ईस्ट युद्ध तनाव का सीधा असर भारतीय तेल बाजार पर दिखा है. सब्जी, फल, अनाज और दाल के दाम बढ़ने की आशंका तेज हुई है.शहर और स्थानीय मार्गदर्शिका
ट्रांसपोर्टरों ने मालभाड़ा बढ़ाने के संकेत देने शुरू किए. ऑटो, टैक्सी और कैब किराए में भी बढ़ोतरी संभव मानी जा रही है. दवा, केमिकल और निर्माण सेक्टर पर लागत का दबाव बढ़ेगा. लगातार बढ़ते ईंधन दामों ने आम आदमी का बजट पूरी तरह बिगाड़ा है.