
जयपुरः PCC चीफ गोविंद डोटासरा ने कहा कि मुझ जैसे छोटे से कार्यकर्ता को पार्टी ने बड़ी जिम्मेदारी दी. मुझे जो टास्क आलाकमान ने दिया, उसे पूरा करने का प्रयास किया. पहले लोकसभा में जीत दिलाई, अब पंचायत चुनाव में सफलता मिली. PCC चीफ के सबसे बड़े कार्यकाल को लेकर डोटासरा बोले कि मैं दिन या महीने नहीं गिनता, मैं सिर्फ काम करता हूं.
पार्टी जब जो जिम्मेदारी देती है, बस उसको निभाता हूं. पार्टी के कारण ही चार बार विधायक और मंत्री बना. पार्टी ने ही मुझे प्रदेश अध्यक्ष जैसे बड़े पद का जिम्मा दिया. प्रदेश की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है. भाजपा हारने के बावजूद Horse trading कर रही है. हमारे विजेताओं को तरह-तरह का लालच दिया जा रहा.
भरतपुर में हमारे बहुमत से छेड़छाड़ की जा रही है
आज PCC वॉर रूम में 18 सदस्यों की परेड कराई
हमारे तीन सदस्यों को भाजपा के लोग डराकर ले गए
आंदोलन की जरूरत पड़ेगी, तो वह भी करेंगे
कार्यकाल के दिन नहीं गिनता:
डोटासरा बोले कि सभी के सामूहिक प्रयास से मिली जीत. मैंने हमेशा आलाकमान के निर्देश की पालना की है. मैं कभी भी अपने कार्यकाल के दिन नहीं गिनता. पार्टी जब मुझे जो जिम्मेदारी देती है, उसे निभाता हूं.
भाजपा के लोग डराकर ले गए:
भरतपुर में हमारे बहुमत से छेड़छाड़ की जा रही है. आज PCC वॉर रूम में 18 सदस्यों की परेड कराई. हमारे तीन सदस्यों को भाजपा के लोग डराकर ले गए. डोटासरा बोले कि आंदोलन की जरूरत पड़ेगी, तो वह भी करेंगे.