जयपुरः पाली में फर्जी वोट के चलते हंगामा हो गया. रामनगर स्थित भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में हंगामा हुआ. हंगामे की सूचना पर पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस जाब्ते ने मौके से भीड़ को तितर-बितर किया. वार्ड नंबर 13 में एक महिला द्वारा फर्जी मतदान करने पर हंगामा हुआ.
वहीं जोधपुर के वार्ड नंबर 59 में हंगामे की सूचना है. काफी संख्या में आए लोगों ने हंगामा किया. फर्जी वोटिंग को लेकर हंगामा करने की बात सामने आ रही है. काफी देर तक जमकर हंगामा चलता रहा. पुलिस का जाब्ता मौके पर पहुंचा और स्थिति को नियंत्रण में लिया गया. सभी लोगों को पोलिंग बूथ से बाहर भेजा गया.