जयपुरः चक्रवात 'अर्नब' का तटीय इलाकों में कहर शुरू हो गया है. समुद्र में ऊंची लहरें उठ रहीं है. आंध्र प्रदेश यानम तट पर चक्रवात के चलते भारी बारिश-आंधी का अलर्ट जारी किया गया है. बापटला और विशाखापत्तनम के बीच चक्रवात के तट से टकराने की आशंका है. तूफान के दौरान 125 से 135 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. हवा के झोंकों की रफ्तार 150 किमी प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना जताई है.
पुडुचेरी के यानम में तेज हवाओं से पेड़ उखड़ने के साथ NH-216 के पास नुकसान हुआ है. पश्चिम बंगाल के दीघा समुद्र तट पर भी ऊं0ची लहरें उठ रही है. तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो रही है. तटीय आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा में आम जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है. चक्रवात के चलते उड़ानें प्रभावित होने के अलर्ट के साथ कई शहरों में देरी की संभावना है. प्रशासन की लोगों से अपील-'तूफान के दौरान घरों में रहें,तटीय इलाकों की यात्रा टालें.
रेलवे ने विशेष प्रोटोकॉल किए लागूः
आंध्र से UP तक असर,21 फ्लाइट्स,50 ट्रेनें रद्द गई है. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने तैयारियों की समीक्षा की. यात्री सुरक्षा के लिए रेलवे ने विशेष प्रोटोकॉल लागू किए है. करीब 600 किलोमीटर रेलवे ट्रैक पर सघन निगरानी रहेगी.विजयवाड़ा और विशाखापत्तनम मंडलों पर विशेष फोकस रहेगा. हवा की गति और जलस्तर की हर घंटे निगरानी की जा रही.
पावर यूनिट और एंबुलेंस अलर्ट मोड परः
रेलवे बोर्ड से मंडल स्तर तक 24 घंटे वॉर रूम लगातार सक्रिय है. किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए राहत संसाधन तैयार है. कई स्थानों पर मरम्मत सामग्री से लदे राहत वैगन तैनात किए गए है. डीजल इंजन,पावर यूनिट और एंबुलेंस भी अलर्ट मोड पर रखा गया है. सतर्कता के चलते NDRF,राज्य आपदा प्रबंधन एजेंसियों से समन्वय. तूफान के चलते रेलवे की यात्रियों को ट्रेन की स्थिति जांचने की सलाह दी गई है.