जयपुर: जेडीए ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया. जेडीए ने 15 बीघा बेशकीमती सरकारी चारागाह भूमि अतिक्रमण मुक्त कराई. चंदलाई में करीब 45 करोड़ की जमीन से अवैध कब्जा हटाया. चारागाह भूमि पर बने 2 कमरे, कोठरियां, कांटों की बाड़ और तारबंदी ध्वस्त की गई. ग्राम झालाना में सरकारी जमीन पर बनी बाउंड्रीवॉल भी ध्वस्त किए गए.
जोन-ए में करीब 30 लाख की सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया. जोन-10 में बाल खेतानाथ कॉलोनी और केशव विहार-जामडोली में भी कार्रवाई हुई. ब्यूना विस्टा रिसोर्ट के पास पातलियों की ढाणी में सड़क सीमा से अतिक्रमण हटाया. रास्ता अवरुद्ध करने वाले अतिक्रमण हटाकर आवागमन सुचारू कराया.
#Jaipur: जेडीए का अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा एक्शन जेडीए ने 15 बीघा बेशकीमती सरकारी चारागाह भूमि कराई अतिक्रमण मुक्त, चंदलाई में करीब 45 करोड़ की जमीन से.... #RajasthanWithFirstIndia @jdajaipur @DineshKasana15 https://t.co/0485WCr40O
— First India News (@1stIndiaNews) October 27, 2026
जेडीए प्रवर्तन दस्ते ने जेसीबी और मजदूरों की मदद से कार्रवाई की. मुख्य नियंत्रक प्रवर्तन के पर्यवेक्षण में अतिक्रमण के खिलाफ अभियान जारी है. अवैध निर्माण और कब्जे की शिकायत के लिए जेडीए हेल्पलाइन नंबर जारी किए. हेल्पलाइन नंबर-0141-2565800, 0141-2575252, 0141-2575151 पर सूचना दे.