जयपुरः पेपर लीक मामले में हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला लिया है. आरोपी को राहत मिली है. पेपर लीक प्रकरण में आरोपी राजेश कुमार मीणा को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. राजस्थान हाईकोर्ट जयपुर पीठ ने जमानत याचिका मंजूर की. डमी अभ्यर्थी बैठाकर परीक्षा दिलाने का आरोपी पर आरोप है.
सह-अभियुक्त को पहले मिली जमानत को आधार बनाया गया. हाईकोर्ट ने आरोपी की जमानत याचिका स्वीकार की. अधिवक्ता गजवीर सिंह राजावत और पुष्पेंद्र सिंह शेखावत ने पैरवी की. जमानत मिलने के बाद आरोपी की रिहाई का रास्ता साफ हो गया है.