नई दिल्ली: भारत मंडपम में 18वें BRICS का भव्य मंच सज गया है! प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मेजबानी में नई दिल्ली ग्लोबल कूटनीति का केंद्र बना. पीएम मोदी 'ह्यूमैनिटी फर्स्ट' के विजन से छाए. भारत मंडपम से दुनिया को समावेशी विकास और शांति का मंत्र दिया. दुनिया के शीर्ष राष्ट्राध्यक्षों का नई दिल्ली में महा जमावड़ा है.
पीएम मोदी के मजबूत नेतृत्व के वैश्विक दिग्गज मुरीद हुए. भारत मंडपम से ग्लोबल साउथ की बुलंद आवाज गूंजी. पीएम मोदी विकासशील देशों के हकों के सबसे बड़े पैरोकार बने. यूपीआई और डिजिटल इंडिया मॉडल का डंका बजा. ब्रिक्स देशों में भारतीय डिजिटल ढांचे को लागू करने पर सहमति बनी. लोकल करेंसी में व्यापार और वित्तीय मजबूती पर जोर दिया.
पीएम मोदी के आर्थिक आत्मनिर्भरता के विजन पर मुहर लगी. वैश्विक संस्थाओं में ऐतिहासिक सुधार की जोरदार मांग उठी. यूएनएससी में भारत की स्थायी दावेदारी को भारी समर्थन मिला. ग्लोबल सप्लाई चेन और ऊर्जा सुरक्षा का ठोस समाधान दिया.
भारत मंडपम में पीएम मोदी की दूरदर्शी कूटनीति दिखी. आतंकवाद और साइबर खतरों के खिलाफ पीएम मोदी का कड़ा प्रहार है. टेरर फंडिंग के खात्मे के लिए ब्रिक्स एकजुट हुआ. 21वीं सदी की नई वैश्विक व्यवस्था का दिल्ली से शंखनाद है.