जयपुर: पंचायती राज चुनाव में 3 बजे तक के मतदान के आंकड़ों में उदयपुर की देवला पंचायत समिति सबसे आगे हैं. वहीं पाली की देसूरी सबसे पीछे है. राजस्थान में दूसरे चरण के पंचायती राज चुनाव में दोपहर 3 बजे तक कुल 49.27% मतदान दर्ज हुआ है. उदयपुर की देवला पंचायत समिति में सर्वाधिक 65.41% वोटिंग हुई है. उदयपुर की कोटड़ा पंचायत समिति में 64.19% मतदान हुआ है.
बाड़मेर की बटाडू पंचायत समिति में 63.59% वोटिंग हुई है. बीकानेर की बीठनोक पंचायत समिति में 62.84% मतदान हुआ है. जोधपुर की समराऊ पंचायत समिति में 61.35% वोटिंग हुई है. बाड़मेर की भियाड़ पंचायत समिति में 60.09% मतदान हुआ है. जोधपुर की हातुंडी पंचायत समिति में 59.74% वोटिंग हुई है. उदयपुर की सुलाव पंचायत समिति में 58.33% मतदान हुआ है. बाड़मेर की बिशाला पंचायत समिति में भी 58.33% वोटिंग हुई है.
सिरोही पंचायत समिति में दोपहर 3 बजे तक 47.91% मतदान दर्ज हुआ है. पिंडवाड़ा पंचायत समिति में 40.28% मतदाताओं ने मतदान किया है. भावरी पंचायत समिति में 46.91% मतदान दर्ज हुआ है. रेवदर पंचायत समिति में 47.71% मतदाताओं ने वोट डाले हैं. सिरोही पंचायत समिति में 33,351 मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया है. पिंडवाड़ा में 43,159 और भावरी में 40,410 मतदाताओं ने वोट डाले हैं. रेवदर में 52,258 मतदाताओं ने मतदान किया है, चारों पंचायत समितियों में मतदान जारी है.
करौली में दोपहर बाद 3 बजे तक 47.83 प्रतिशत मतदान हुआ है. करौली पंचायत समिति मे 49.84% मतदान हुआ है. नादौती पंचायत समिति मे 44.09% मतदान हुआ है. मासलपुर पंचायत समिति मे 49.92 प्रतिशत मतदान हुआ है. कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं में भारी उत्साह हैं. जबकि कई मतदान केन्द्रों पर सामान्य गति से मतदान चल रहा है.