बारां में निकाय चुनाव के दौरान बड़ा सनसनीखेज मामला, BJP प्रत्याशी अंतिमा यादव, पति और पुत्र लापता

बारां में निकाय चुनाव के दौरान बड़ा सनसनीखेज मामला, BJP प्रत्याशी अंतिमा यादव, पति और पुत्र लापता

बारां: बारां में निकाय चुनाव के दौरान बड़ा सनसनीखेज मामला सामने आया है. BJP प्रत्याशी अंतिमा यादव, पति संजय यादव और पुत्र लापता हो गए है. वार्ड-16 से भाजपा प्रत्याशी मतदान के बाद से रहस्यमय तरीके से गायब हो गया. परिजनों ने जबरन ले जाने और अपहरण की आशंका जताई है. मतदान के दिन से तीनों के मोबाइल फोन लगातार स्विच ऑफ आ रहे है.       

कोतवाली थाना पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज किया है. पुलिस ने तीनों की तलाश शुरू की. अब  जांच तेज हो गई है. पुलिस मतदान केंद्र के आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है. तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर भी पुलिस जांच कर रही है. बाड़ाबंदी की चर्चाओं के बीच घटना से राजनीतिक हलकों में हड़कंप मच गया है.