शहरी जनादेश ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर लगाई मुहर, जनसंपर्क मॉडल को शहरी मतदाताओं की सकारात्मक स्वीकृति

शहरी जनादेश ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर लगाई मुहर, जनसंपर्क मॉडल को शहरी मतदाताओं की सकारात्मक स्वीकृति

जयपुर: शहरी जनादेश ने भजनलाल सरकार के कामकाज पर मुहर लगाई है. भजनलाल शर्मा के नेतृत्व और जनसंपर्क मॉडल को शहरी मतदाताओं की सकारात्मक स्वीकृति मिली है. सड़क, सफाई, पानी और स्ट्रीट लाइट जैसे मुद्दों पर सरकार के काम को जनता की प्राथमिकता रही. जनता का स्पष्ट संदेश- 'बयान नहीं, काम चाहिए.

शहरी मतदाताओं ने विकास और डिलीवरी को मतदान का आधार बनाया है. पुराने राजनीतिक समीकरणों से आगे बढ़कर जनता ने विकास को चुना. भजनलाल सरकार के विकास मॉडल पर शहरी जनता का भरोसा मजबूत रहा. शहरी जनादेश से राजस्थान में विकास की राजनीति को मजबूती मिली. भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में विकसित राजस्थान के नए अध्याय का आगाज हो गया है. काम की राजनीति पर जनता की मुहर लगी है, नकारात्मक राजनीति को झटका लगा है.

जीत के बाद राजस्थान के लिए सीएम भजनलाल शर्मा देंगे बड़ी सौगात: 
निकाय चुनाव में भाजपा के परचम के बाद एक और बड़ी 'खुशखबरी' सामने आएगी. जीत के बाद राजस्थान के लिए सीएम भजनलाल शर्मा बड़ी सौगात देंगे. दिल्ली में किशाऊ बांध परियोजना क्षेत्र में समझौते को लेकर कल अहम बैठक होगी. गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में बैठक होगी. समझौते को लेकर अनुमोदन हो सकता है. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कल की बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे. 

हिमाचल, उत्तराखंड, दिल्ली, यूपी, हरियाणा और राजस्थान के मुख्यमंत्री बैठक में शामिल होंगे. किशाऊ जल समझौते के बाद यमुना बेसिन में पानी स्टोर हो सकेगा. पानी का नियमन बेहतर होगा. राजस्थान के 1994 वाले हिस्से को उपयोग करने की क्षमता बढ़ेगी.  चूरू-सीकर-झुंझुनूं समेत राजस्थान के सूखे क्षेत्रों को पेयजल और सिंचाई का लाभ मिल सकता है. मुख्य सचिव वी.श्रीनिवास आज शाम को इस बैठक के लिए दिल्ली जाएंगे.