नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो के सभी स्टेशन फिर खुल गए है. 4 दिन बाद यात्रियों के लिए बड़ी राहत है. दिल्ली में प्रदर्शन के चलते मेट्रो स्टेशन बंद किए गए थे. सभी मेट्रो स्टेशनों को डीएमआरसी ने फिर से खोल दिया. अब पूरे नेटवर्क पर एंट्री-एग्जिट सामान्य रूप से शुरू हुई. बीते 4 दिनों से मध्य दिल्ली के 18 स्टेशनों पर प्रतिबंध लागू था.
आपको बता दें कि शनिवार को CJP ने आंदोलन वापस ले लिया है. तीनों मांग मानने के बाद आंदोलन वापस लेने का फैसला किया गया है. केंद्र सरकार और CJP ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस की. CJP ने कहा कि छात्र जंतर मंतर से तुरंत अपने घर लौटें.
सरकार ने हमारी तीनों मांगें मानी है. वहीं जेपी नड्डा ने कहा कि CJP के साथ लंबी बातचीत हुई. FIR रद्द करने की बात मानी. भविष्य में कोई एक्शन नहीं होगा. इससे पहले शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपना इस्तीफा दे दिया है. धर्मेंद्र प्रधान ने सोशल मीडिया पोस्ट कर जानकारी दी.