PM नरेंद्र मोदी का बेहतरीन कुशल नेतृत्व; CM भजनलाल शर्मा बोले- लगातार मिल रही चुनावी हार के बावजूद कांग्रेस आत्ममंथन करने को तैयार नहीं

जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बेहतरीन कुशल नेतृत्व को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि चुनाव बैलेट पेपर से हों या EVM से, जब जनता ही आपसे दूरी बना ले, तो हार का ठीकरा व्यवस्था पर फोड़ने से जनादेश नहीं बदलता. 

उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, बिहार और कर्नाटक की 28 MLC सीटों पर बैलेट पेपर से हुए चुनावों में 00 सीट मिलना इसका ताजा उदाहरण हैं. लगातार मिल रही चुनावी हार के बावजूद कांग्रेस आत्ममंथन करने को तैयार नहीं है. अपनी कमजोरियों को स्वीकारने और नेतृत्व की जवाबदेही तय करने के बजाय चुनावी प्रक्रिया पर सवाल उठाना उसकी राजनीतिक हताशा को उजागर करता है.

सच्चाई यह है कि कांग्रेस को अपनी हार के कारण EVM में नहीं, बल्कि अपने नेतृत्व, नीतियों और घटते जनाधार में तलाशने चाहिए. लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है. जनादेश का सम्मान करना लोकतांत्रिक मर्यादा है, लेकिन अपनी विफलताओं का ठीकरा दूसरों पर फोड़ना राजनीतिक कायरता है.