Panchayat Election Voting : शाम 6 बजे तक 68.69% मतदान, शाहपुरा पंचायत समिति में सर्वाधिक 72.17 प्रतिशत मतदान

जयपुर : जयपुर से पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण में शाम 6 बजे तक पांच पंचायत समितियों में कुल 68.69 प्रतिशत मतदान हुआ है. शाहपुरा पंचायत समिति में सर्वाधिक 72.17 प्रतिशत मतदान हुआ है. जालसू में 70.10 प्रतिशत, रामपुरा डाबड़ी में 67.39 प्रतिशत मतदान हुआ है. आमेर में 67.05 प्रतिशत और अमरसर में 66.75 प्रतिशत मतदान हुआ है.

पिड़ावा पंचायत क्षेत्र में चल रहा मतदान:
झालावाड़ के पिड़ावा पंचायत क्षेत्र में मतदान चल रहा है. शाम 6 बजे तक 68.21 प्रतिशत मतदान हुआ. अभी क्षेत्र के कई मतदान केंद्रों पर मतदान के लिए मतदाता मौजूद है. 

करौली पंचायत समिति के दो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लगी कतार:
वहीं करौली पंचायत समिति के दो मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार लगी हुई है. शाम 6 बजे मतदान समय सीमा समाप्त होने के दौरान मतदान केंद्र पर कतार लगी थी. ऐसे में मतदाताओं को मतदान के लिए प्रवेश दिया. जुगीनपुरा मतदान केंद्र पर 87 मतदाता कतार में लगे हुए हैं. गुडला मतदान केंद्र पर 20 मतदाता कतार में रहे थे. इन मतदान केन्द्रों पर मतदान संपन्न होने के बाद EVM सील करने की प्रक्रिया की जाएगी.