आज से देश में CNAP सर्विस लागू, अब अनजान नंबर से कॉल पर स्क्रीन पर दिखेगा नाम

नई दिल्ली : आज से देश में CNAP सर्विस लागू हो गई है. अब अनजान नंबर से कॉल पर स्क्रीन पर नाम दिखेगा. कॉलर के नाम के साथ मोबाइल नंबर भी दिखाई देगा. सिम लेते समय KYC में दर्ज नाम के आधार पर पहचान होगी. इसके लिए मोबाइल में कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं है.

टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क के जरिए सुविधा उपलब्ध कराएंगी. शुरुआती चरण में 4G और 5G मोबाइल यूजर्स को सुविधा दी जाएगी. विदेश से आने वाली कॉल पर 'इंटरनेशनल कॉल' का संदेश दिखेगा. बिजनेस कॉल पर कंपनियां ट्रेडमार्क या GST के अनुसार नाम दिखा सकेंगी. CNAP सर्विस के लिए ग्राहकों को कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं देना होगा. 

आज से देश में CNAP सर्विस लागू
-अब अनजान नंबर से कॉल पर स्क्रीन पर दिखेगा नाम
-कॉलर के नाम के साथ मोबाइल नंबर भी दिखाई देगा
-सिम लेते समय KYC में दर्ज नाम के आधार पर होगी पहचान
-इसके लिए मोबाइल में कोई एप डाउनलोड करने की जरूरत नहीं
-टेलीकॉम कंपनियां अपने नेटवर्क के जरिए उपलब्ध कराएंगी सुविधा
-शुरुआती चरण में 4G और 5G मोबाइल यूजर्स को दी जाएगी सुविधा
-विदेश से आने वाली कॉल पर दिखेगा 'इंटरनेशनल कॉल' का संदेश
-बिजनेस कॉल पर कंपनियां ट्रेडमार्क या GST के अनुसार नाम दिखा सकेंगी
-CNAP सर्विस के लिए ग्राहकों को नहीं देना होगा कोई अतिरिक्त शुल्क